सड़क दुर्घटना में बिहार पुलिस के जवान संजीव कुमार वर्मा की मौत, परैया प्रखंड में शोक की लहर
PREM KUMAR.
परैया: प्रखण्ड के सुंगारीश गांव निवासी शिक्षक श्री सुरेंद्र वर्मा के बड़े पुत्र एवं बिहार पुलिस में कार्यरत जवान संजीव कुमार वर्मा की सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गई। वे वर्तमान में बगहा में तैनात थे।मौत की खबर जैसे ही गॉव और प्रखण्ड में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजीव कुमार वर्मा को एक कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया जा रहा है।
इस दुःखद घटना पर परैया खुर्द पंचायत के मुखिया श्री सुनील कुमार दाँगी, परैया विकास संघर्ष मोर्चा के संयोजक रंजन सिंह, आकाश टेक्निकल के निर्देशक आकाश दयाल, मांझीयावा के समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ़ शिवजी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय, गौतम मिश्रा, धीरज कुमार, सुबोध कुमार सहित प्रखंड के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।