आज राजपूत महासभा के कार्यकारिणी कि बैठक महासभा के अध्यक्ष श्री राधे सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई
s.k.rajiv.
पटना, 4 जनवरी।।इस बैठक में आगामी 10 जनवरी को राजीव नगर मुख्य मार्ग स्थित आतिथ्य कम्युनिटी हॉल में राजपूत समाज के सभी नवनिर्वाचित बिहार विधानसभा सदस्यों को सम्मानित करने का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। इसमें शामिल होने के लिए राजपूत समाज के नवनियुक्त मंत्रियों विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
इस बैठक में राजपूत समाज के 50 से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति रही। इसमें राजपूत महासभा के अध्यक्ष राधे सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार मंटू,
संरक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य उपाध्यक्ष नवल सिंह चंदेल, जेनरल सेक्रेटरी पटना हाईकोर्ट बार एसोसिएशन राजीव कुमार सिंह, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संरक्षक उपेन्द्र सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा सिंह राठौड़, सचिव अवध बिहारी सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राम सुभग सिंह, चुन्नू सिंह परमार, सचिव राजीव रंजन सिंह, राजा सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम को भव्य स्तर पर करने का फैसला लिया गया। बिहार विधानसभा के सदस्यों को अपने समाज के विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों द्वारा सम्मानित करवाने का निर्णय लिया गया।
राकेश कुमार मंटू
प्रदेश महामंत्री
राजपूत महासभा, बिहार।