परैया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
PREM KUMAR.
परैया (गया): परैया थाना क्षेत्र के ग्राम ईगुनी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में बालू खनन में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि ईगुनी गांव के पास अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है और इसमें एक ट्रैक्टर का इस्तेमाल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान और तलाश की जा रही है।थाना अध्यक्ष ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी.