निर्भया को न्याय दो से गूंजा पूरा देश-कॉंग्रेस

WhatsApp Image 2026-02-08 at 6.28.05 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)-बिहार की बेटी को न्याय दो के नारों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, देश की लोकप्रिय सांसद प्रियंका गांधी से लेकर बिहार विधानसभा में विपक्षी दलों द्वारा पुरजोर हमारा, आम आवाम निर्भया के गांव से जहानाबाद- पटना- दिल्ली तक जल्द न्याय की मांग हेतु आवाज बुलंद करने तथा सांसद पप्पू यादव को तीन दशक पुराने केश में गिरफ्तार करने की घटना को भी इसी मामले में आवाज बुलंद करने का परिणाम आदि बातें संपूर्ण बिहार के आम लोगों में चर्चा है।

उक्त बातें बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा , कुंदन कुमार, विशाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार निराला सुनील कुमार पासवान, टिंकू गिरी आदि ने कहते हुए कहा कि निर्भया के परिजन, बिहार की 14 करोड़ जनमानस की मांग के अनुरूप सी बी आई जांच, माननीय उच्च न्यायालय के देख रेख में जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं.नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी इस सम्वेदनशील घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन करा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु संसद से सड़क तक आंदोलन कर रही है।