“सक्षम” संगठन का भव्य अधिवेशन कार्यक्रम संपन्न- पूजा ऋतुराज

WhatsApp Image 2026-02-06 at 10.04.45 PM

विश्वनाथ आनंद .
पटना( बिहार)- पटना में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राष्ट्रीय संगठन “सक्षम” द्वारा रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कदमकुआं, पटना में एक भव्य दिव्यांग अधिवेशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार, आत्मविश्वास और स्वावलंबन का सशक्त उद्घोष बनकर उभरा।विद्यालय परिसर सामाजिक चेतना, संवेदना और संकल्प का केंद्र बन गया, जहाँ दिव्यांगजन, समाजसेवी, शिक्षाविद् और संगठन पदाधिकारियों का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा —“दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि विशिष्ट सामर्थ्य और अदम्य इच्छाशक्ति का परिचायक है। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो दिव्यांगजन समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।”

उन्होंने सक्षम संगठन द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।अधिवेशन में दक्षिण बिहार प्रांत एवं पटना महानगर के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच से दिव्यांगजनों की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समावेशन, आत्मसम्मान और अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक विमर्श हुआ। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब समय सहानुभूति का नहीं, बल्कि समान अवसर और सम्मान आधारित समावेशी समाज के निर्माण का है।महिला, युवा, रोजगार एवं अनुसंधान आयामों के प्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों के लिए चल रही योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर राजकीय नेत्र बाधित विद्यालय, कदम कुआं के प्रधानाचार्य श्री अमरेंद्र सिंह, शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख, दैनिकअखबार दस्तक प्रभात के संपादक प्रभात वर्मा तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान की। संपादक प्रभात वर्मा ने कहा कि,दया नहीं, अधिकार चाहिए
दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं, बल्कि प्रतिभा और क्षमता का स्रोत हैं। सुगम भारत, सशक्त भारत,सड़क, स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर — हर जगह व्हीलचेयर रैम्प, लिफ्ट, ब्रेल संकेत और ऑडियो सुविधा अनिवार्य हो। और सभी अतिथियों ने दिव्यांगों को सशक्त उनके हित के लिए सुझाव दिए।। उपस्थित सक्षम संगठन के अधिकारियों का नाम- दक्षिण बिहार प्रांत के अधिकारी
1. श्री सतीश चंद्र जी उपाध्यक्ष
2. श्री आतिश कुमार सिंह जी सचिव
3. श्री गोपाल सिंह जी कोषाध्यक्ष
4. श्री पंकज कुमार गुप्ता जी सह सचिव
5. डॉक्टर अभय सिंह प्रणव प्रकोष्ठ

पटना महानगर के अधिकारी
1. श्री मिथिलेश प्रसाद सिंह महानगर अध्यक्ष
2. डॉ जितेंद्र कुमार सिंह महानगर सचिव
3. श्री विनोद कुमार उर्फ़ उर्फ़ गणेश जी को महानगर कोषाध्यक्ष
4. श्री अमरेंद्र सिंह जी महा नगर सह सचिव
5. श्रीमती पूजा ऋतुराज महानगर महिला आयाम प्रमुख
6. श्री अनुराग चंद्र युवा आयाम प्रमुख
7. डॉ जयप्रकाश सिंह रोजगार आयाम प्रमुख
8. स्वामी अरविंद जी अनुसंधान आयाम प्रमुख
9. पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री शीतेश नारायण प्रसाद सिंह ,
10. श्री अनिरुद्ध गामी,

श्री अमरेंद्र सिंह जी प्रधानाचार्य, राजकीय नेत्र वाधित विद्यालय, कदम कुआं पटना , श्री संजय सिंह शिक्षक, श्री राम नारायण तिवारी , सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाबा फतेह सिंह नगर एवं श्री सुधा कांत पांडे जी उपस्थित रहे। दूर-दूर से दिव्यांगों की उपस्थिति ने रचा उत्साह का इतिहास दिव्यांग पुरुष: 85
दिव्यांग महिलाएं: 23
समाजसेवी एवं अन्य सहयोगी: 27,कुल उपस्थिति: 135 — जो यह दर्शाता है कि दिव्यांग सशक्तिकरण का यह अभियान समाज में मजबूत जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है।कार्यक्रम के समापन पर संगठन ने संकल्प लिया कि दिव्यांगजनों के हक, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए यह अभियान और तेज़ किया जाएगा तथा समाज और शासन दोनों को उनकी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण कराया जाता रहेगा।यह अधिवेशन सचमुच सम्मान, समानता और स्वाभिमान की दिशा में एक सशक्त सामाजिक आंदोलन का रूप लेता दिखाई दिय, कार्यक्रम के आयोजक –
डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह
सचिव, पटना महानगर
सक्षम के मौजूद रहे।