सभी धर्म के धर्मगुरु देंगे शाती का संदेश – इकबाल हुसैन
DHIRAJ.
गया में 11 से 13 अप्रैल तक विश्व शांति सम्मेलन व बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप
गया। पीस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में गया जी के गांधी मैदान में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विश्व शांति सम्मेलन, शहादत दिवस तथा बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा।इस कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री डॉ. अशोक चौधरी एवं एमएलसी आफ़ाक अहमद ख़ान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।11 अप्रैल को विभिन्न धर्मों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कॉलर्स शांति और सद्भाव पर अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षक खान सर का विशेष संबोधन भी होगा। वही 12 अप्रैल को बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की उपस्थिति में मुशायरा-सह-कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, इमामगंज विधायक दीपा मांझी और अतरी विधायक रोमित कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
13 अप्रैल को मशहूर पहलवान मनौव्वर हुसैन की स्मृति में इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन के तत्वावधान में बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया ज रहा है। इस दिन मगध प्रमंडल की आयुक्त सफ़ीना एएन और आईजी क्षत्रनील सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार और सीआरपीएफ कमांडेंट डॉ. शहरयार अहमद खान सूरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को दी गई है। इस मौके पर इकबाल हुसैन, संजय सेठ, प्रमोद भंडारी, प्रिया रंजन, कमांडर, संतोष सिंह, अंकुश बग्गा सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।
