रेड क्रॉस गया के सदस्यों द्वारा डॉ. विजय करण के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई
DHIRAJ.
गया रेड क्रॉस गया के सदस्यों द्वारा डॉ. विजय करण के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।रेड क्रॉस, गया के चेयरमैन श्री उपेंद्र नारायण सिंह एवं सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी सहित रेड क्रॉस के प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. नन्द किशोर गुप्ता, रामबरन यादव, रिंकू कुमार आदि उपस्थित थे।डॉ. करण के असमय निधन से रेड क्रॉस परिवार को विशेष क्षति पहुंची है। वे वर्तमान में रेड क्रॉस प्रबंधन समिति के वरीय सदस्य के साथ ही मेडिकल उप समिति के संयोजक भी थे।
प्रत्येक बुधवार को वे रेड क्रॉस गया में निःशुल्क चिकित्सा हेतु अपनी सेवा प्रदान करते थे। सदैव रेड क्रॉस के उत्थान हेतु बहुमूल्य सुझाव देते थे। रेड क्रॉस के उचित रखरखाव से प्रसन्न हो कर उन्होंने स्वेच्छा से आर्थिक योगदान का चेक चेयरमैन श्री उपेंद्र नारायण सिंह को प्रदान किया था। रेड क्रॉस के प्रति उनके स्नेह और सहयोग का रेड क्रॉस परिवार सदा ऋणी रहेगा। उनके जैसा व्यक्तित्व सदियों में कभी कभी ही समाज को प्राप्त होता है।
