परैया किसान भवन में किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
PREM.
परैया प्रखंड के किसान भवन में शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिताली सिंहा की अध्यक्षता में ब्लॉक किसान सलाहकार समिति के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के कई किसानों की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली।बैठक में बीटीएम रूमीम हबीब एवं एटीएम रविकांत घूरसबार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिताली सिंहा ने किसानों और किसान सलाहकारों के बीच आपसी संवाद पर जोर देते हुए
कहा कि इस तरह की बैठकों के माध्यम से किसानों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर मिलता है, जिससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार संभव होता है।उन्होंने बताया कि बैठक में किसानों ने विभिन्न कृषि संबंधित मुद्दों पर अपनी-अपनी राय रखी और समाधान के लिए सुझाव भी दिए। इस अवसर पर विरेंद्र कुमार चंद्रवंशी सहित कई अन्य किसान भी उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य किसानों और कृषि विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना तथा योजनाओं की जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाना था।
