रामेश्वर प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा कार्यक्रम एवं सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)- गया जी जिला के रामेश्वर प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया . कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई . विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने बच्चों व शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा यह पूजा एक पूजा नहीं है ,बल्कि एक अच्छे इंसान शिक्षा के प्रति समर्पण का उद्देश्य छुपा है. सरस्वती मां के प्रतिमा का समक्ष बच्चों ने शपथ ली कि एक अच्छा इंसान बनकर अच्छे समाज का निर्माण करूंगा. यही बसंत बहार की शुरुआत होती है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते कहा कि वे क्रांतिकारी नेता थे. जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया अपनी कुर्बानी दी l
PLS.SUBSCRIBE THIS RAMKATHA CHANNEL——
ऐसे वीर सपूतों के नक्शे कदम पर चलकर हम घर परिवार समाज का ,देश का कल्याण कर राष्ट्रवादी व्यक्ति बनकर देश के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए जरूरत है.इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक चंद्रमणि प्रसाद, स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा विषय के तेज तर्रार शिक्षक दिवाकर कुमार ,विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार सामाजिक विज्ञान के शिक्षक तरुण कुमार,कन्हाई कुमार,आनंद कुमार, और राजेश कुमार ने इस दोनों कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार से विद्यार्थियों को अवगत कराया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के एक कर्मचारी अनिल कुमार की भी भूमिका सराहनीय रही l