बिहार कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में निर्णायक भूमिका अदा करेगी- आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल

WhatsApp Image 2025-12-27 at 9.38.46 AM

विश्वनाथ आनंद
गया जी( बिहार )-गया जी जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सचिव सह प्रखंड किसान सलाहकार समिति सदस्य बोधगया आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना किसानों के हित में एक दूरदर्शी और प्रभावी पहल है।उन्होंने कहा कि गया जी सहित पूरे जिले में इस योजना के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। निजी नलकूप, बोरवेल और मोटर पंप की सुविधा मिलने से अब किसान समय पर सिंचाई कर पा रहे हैं, जिससे फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और किसानों की आय में भी निरंतर सुधार हो रहा है। आर्यन कुमार राव ने आगे कहा कि अब तक 35 हजार से अधिक किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए अनुदान दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार ने ₹202.02 करोड़ की अनुदान राशि प्रदान की है, जिससे लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा बहाल हुई है।

श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। निजी नलकूप योजना ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है ,और उनकी आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से छोटे एवं सीमांत किसानों को विशेष लाभ मिल रहा है ग्रामीण इलाकों में खेती को नई दिशा मिली है। आर्यन कुमार राव उर्फ़ आर्यन सिंह पटेल ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह योजना बिहार को कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।-कृषि सिंचाई सुविधाओं में हो रहा ऐतिहासिक विस्तार, किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली-आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल.