कृषि ऋण पर मिलेगा 1 प्रतिशत ब्याज अनुदान – नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला

WhatsApp Image 2026-01-15 at 9.05.29 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )-गया जी जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सचिव सह प्रखंड किसान सलाहकार समिति सदस्य बोधगया आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल ने कहा कि बिहार सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा और जनकल्याणकारी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब बिहार के किसानों को कृषि ऋण पर 1 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। इस फैसले को किसानों की आर्थिक मजबूती और कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। श्री पटेल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना बिहार के किसानों के लिए राहत लेकर आई है और खेती को लाभकारी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कम ब्याज दर पर कृषि ऋण मिलने से किसान समय पर बीज, खाद, सिंचाई, कृषि यंत्र और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सकेंगे। इससे फसल उत्पादन बढ़ेगा, लागत कम होगी और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

आर्यन कुमार राव ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार हमेशा किसान-केंद्रित रही है। 1 प्रतिशत ब्याज अनुदान का फैसला किसानों पर से आर्थिक बोझ कम करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा। यह योजना गया जी सहित पूरे बिहार के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस निर्णय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बिहार कृषि के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा। आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल ने किसानों से अपील की वे सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और खेती को और समृद्ध बनाएं।