आरोहण नायक प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय के विप्र लोगों को किया गया सम्मानित- प्रदीप शर्मा
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार झारखंड)- रामगढ़, विप्र फाउंडेशन के द्वारा देवभूमि योगनगरी ऋषिकेश के पावन धरा में दो दिवसीय नायक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। झारखंड जोन -6 के प्रांतीय के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ लिया। इस शिविर में देश एवं विदेश से चयनित लगभग 500 नायकों को नेतृत्व, संगठन क्षमता और सामाजिक दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया।झारखंड प्रांतीय के आदरणीय पुरूषोत्तम शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड व ओडिशा के प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में देवघर से विजय कौशिक राष्ट्रीय सचिव सह बिहार के प्रभारी, झारखंड प्रान्तीय अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ,
झारखंड प्रान्तीय महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, झारखंड प्रांतीय संगठन महामन्त्री अजय दधीचि, प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो कर लाभ उठाया।विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक संयोजक आदरणीय सुशील जी ओझा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डाॅ सुनील जी शर्मा ने पधारें हुए नायकों को अपने जोन एवं चैप्टर के प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी शर्मा गुरुजी ने पांच सूत्र संपर्क,संवाद,बैठक,प्रवास एवं समर्पण के माध्यम से विप्र फाउंडेशन के नींव को मजबूत करने का आह्वान किया।जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर आदरणीय स्वामी अवधेशानंद जी गिरी एवं अभयानंद जी महाराज ने भी ब्राह्मण समरसता एवं सशक्त समाज बनाने के गुण बताए।प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में सभी प्रशिक्षित नायकों को मोमेंटो एवं प्रशिक्षण शिविर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.