राजपूत महासभा, बिहार की तैयारी समिति की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष श्री राधे सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

WhatsApp Image 2026-01-09 at 3.13.50 PM

RAJIV SINGH.
राजपूत महासभा की तैयारी समिति की बैठक में राजपूत समाज के चारों मंत्रियों सहित दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होने की सूचना पर चर्चा हुई। राजपूत महासभा की तैयारी समिति ने ग्रुप बनाकर बिहार विधानसभा के माननीय विधायकों एवं मंत्रियों से संपर्क कर, उन्हें सम्मान समारोह में शामिल होने का निवेदन किया और इस बैठक में उनकी उपस्थिति पर चर्चा हुई।
इस बैठक में आगामी 10 जनवरी को आहूत सम्मान समारोह में बिहार सरकार के चारों मंत्रियों और विधानसभा के सदस्यों को पगड़ी, शाल और तलवार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
इस बैठक में तैयारी समिति के सदस्यों में श्री वीरेंद्र कुमारसिंह, श्री अवध बिहारी सिंह, श्री उपेंद्र चौहान, श्री राकेश कुमार मंटू, श्री नवल सिंह चंदेल, श्री समरजीत सिंह, अधिवक्ता एवं श्री उमेश सिंह उपस्थित हुए।
उपेंद्र चौहान
संरक्षक
राजपूत महासभा, बिहार।