कांग्रेसी नेताओं ने शहर के सभी 53 वार्डों के कम से कम दो- दो स्थानों पर लकड़ी का अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की किया मांग

WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.39.52 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-सूबे के सबसे ज्यादा शीत लहर के प्रकोप से जुझ रहे गयाजी वासियों को 5 डिग्री ठंढ को देखते हुए शहर के सभी 53 वार्डों के कम से कम दो- दो स्थानों पर लकड़ी का अलाव शाम 5 बजे से रात्री 10 बजे तक जलाने की मांग स्थानीय प्रशासन से किया है।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, आदि ने कहा कि विगत 15 दिनों से सम्पूर्ण गया जिला शीत लहर के चपेट में है,

तापमान 5 डिग्री तक नीचे आने से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है, ऐसे में कुछ दिनों के लिए शहर के दर्जनभर ही प्रमुख जगहों पर प्रशासन द्वारा लकड़ी जलाया गया परंतु अब कड़ाके की ठंढ में वो भी बंद है, जबकि जरूरत के अनुसार शहर के सभी 53 वार्डों के दो- दो प्रमुख जगहों पर लकड़ी जलाना नितांत आवश्यक है।नेताओं ने कहा कि अलाव जलाने से रेहड़ी – पटरी, सड़क पर रहने वाले गरीब-मध्यमवर्गीय परिवार के लोग के साथ-साथ शहर- बजार में शाम में घूमने वाले लोगों, तथा स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौक, जहां पर लोगों का ठहराव हो उन जगहों पर लकड़ी का अलाव जलाना नितांत आवश्यक है।