दौलतपुर में पहली बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-02-08 at 6.16.45 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार )-टिकारी प्रखंड अंतर्गत रूपसपुर पंचायत के दौलतपुर ग्राम में पहली बार माँ निर्दोष सेवा केंद्र के सचिव हिमांशु शेखर एवं मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह के आवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर का उद्घाटन आयोजक हिमांशु शेखर, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अपराजिता कुमारी, डॉ. विनीत आनंद, डॉ. पल्लव चौबे, डॉ. अमित नारायण रघु एवं बीपीएन ग्लोबल स्कूल के निदेशक नामित राजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह द्वारा सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संजय अथर्व ने किया।निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग चार सौ मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में शुगर, रक्तचाप (बीपी), यूरिक एसिड एवं ईसीजी जैसी जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। अनुमंडल अस्पताल टिकारी की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम की तैनाती की गई तथा आवश्यक दवाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई।
शिविर को संबोधित करते हुए आयोजक हिमांशु शेखर ने कहा कि शिविर में उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अब भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।इस अवसर पर विवेकानंद मिशन स्कूल के निदेशक मुकेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृज मोहन शर्मा, प्रखंड शिक्षक संघ के नेता अरविंद कुमार, डिहुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कविन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।