अपर मोरहर सड़क पुल की आईआईटी टीम ने की जांच, एक घंटे तक आवागमन रहा बाधित

WhatsApp Image 2026-02-04 at 4.30.34 PM

PREM KUMAR.

अपर मोरहर सड़क पुल का बुधवार को पटना से आई आई टी की विशेषज्ञ टीम द्वारा तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा कारणों से करीब एक घंटे तक पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित रखा गया, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।जांच के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल एवं परैया थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पुल पर वाहनों की आवाजाही को रोककर जांच कार्य को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया गया।

इस संबंध में पुल निगम के वरीय अभियंता ने बताया कि पुल की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच के लिए आईआईटी टीम को बुलाया गया था। जांच के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए एहतियातन करीब एक घंटे तक पुल पर आवागमन बंद रखा गया।जांच पूरी होने के बाद पुल पर पुनः वाहनों का आवागमन सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed