सर्वोदय नगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, आमोखर टीम ने मझार को हराया

PREM KUMAR.

परैया। आदर्श क्रिकेट क्लब परैया मंझियावा के तत्वावधान में सर्वोदय नगर स्थित उच्च विद्यालय परिसर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय कुमार, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण, राकेश कुमार, गनौरी प्रसाद तथा शिक्षकगणों की उपस्थिति में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आमोखर एवं मझार टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आमोखर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवर में 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मजार की टीम आमोखर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 50 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई।

इस प्रकार आमोखर की टीम ने मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षक राजेश राम ,रोशन कुमार, निरंजन कुमार, दीपु कुमार, पिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारा बढ़ता है।