यज्ञ को लेकर श्री कपाल भैरव मंदिर गोदावरी गया जी में किया गया अहम बैठक
सर्व समिति से चयन किया गया अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक एवं संरक्षक.
विश्वनाथ आनंद
गया जी ( बिहार)-जिला मुख्यालय के श्री कपाल भैरव मंदिर में यज्ञ को लेकर अहम बैठक किया गया. जिसमें कमेटी बनाकर पदाधिकारीयो का चयन सर्व समिति से किया गया. इस संबंध में राकेश कुमार मिश्रा ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि श्री कपाल भैरव मंदिर गोदावरी गया जी में यज्ञ को लेकर अहम बैठक की गई. जिसमें कमेटी बनाकर अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष ,मुख्य संरक्षक एवं संरक्षक की पद के नाम सर्व समिति से निर्णय लेते हुए चयन किया गया. अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा, सचिव प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, मुख्य संरक्षक वार्ड पार्षद विनोद यादव, संरक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि श्री बटुक हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री भैरव महायज्ञ रुद्र कपाल भैरव काशी खंड गोदावरी गया जी में किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यज्ञ दिनांक 15 .6.2026 से 24 .6 .2026 तक करने का निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया. उन्होंने कहा कि यह कमेटी यज्ञ कर्ता, तांत्रिक प्रचंड बाबा और मंदिर के पुजारी दीपक पाठक यज्ञ के आचार्य कुमुद रंजन सिया शरण दास जी के समक्ष कमेटी बनाई गई जिसमें मुख्य पदाधिकारी का चयन किया गया. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी की चयन होने के उपरांत पद ग्रहण कर भगवान की सेवा करने के लिए संकल्प लिया . उपस्थित लोगों ने जय काल भैरव,जय कपाल भैरव की गूंज से पूरा मंदिर गूंज उठा. उन्होंने कहा कि यज्ञ को लेकर तीसरी बैठक आयोजित कर निर्णय ली गई है.
