संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक – डॉ राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता
DHIRAJ.
डा राजेंद्र अधिवक्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएं और नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।
गया जी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत बेलागंज विधानसभा के चंडौती उत्तरी मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय रसलपुर में किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं कोसंगठनात्मक कार्यों, वैचारिक आधार तथा कार्य विस्तार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकें।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया है। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित किया गया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला प्रभारी श्री सुरेश शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद, अंत्योदय, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को समझें और उसे समाज में लागू करने का प्रयास करें।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएं और नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने यह भी कहा किभारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ग शिक्षक के रूप में अशोक शर्मा कुमार, सत्यशील राजेश कुमार सिंह, नीमा देवी, मिथिलेश मांझी तथा सरजू ठाकुर विजय यादव ने भी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडौती उत्तरी मंडल के अध्यक्ष इंजीनियर अमित कुमार ने की है। साइकिलों की संख्या में बूथ अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी भाग लिया है
