कांटी नगर परिषद क्षेत्र के सभी 26 वार्डों में 2170 लगेगी स्ट्रीट लाइट, जगमगा होगा शहर : अजीत कुमार

WhatsApp Image 2026-04-10 at 8.00.24 PM

S.K.RAJIV.

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने लगने वाले स्ट्रीट लाइट की कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कांटी नगर परिषद क्षेत्र के सभी 26 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगेगी इसे पूरा नगर परिषद के इलाका जगमगा और काफी सुंदर दिखेगा। नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकासमात्मक अनेक कार्य हो यह हमारी पहली प्राथमिकता में रही है। उक्त बातें स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित क्षेत्र में लगने वाले स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत कहा। श्री कुमार ने मौके पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने वार्डों में सर्वांगीण विकास हो इसको प्राथमिकता में रखकर इस कार्य को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान निभाएं ताकि संबंधित वार्डों के जनता को विकास की रोशनी उनके समक्ष आसानी से पहुंच सके।

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कहा कि वे नगर परिषद क्षेत्र में अनेकों विकासात्मक कार्य कराने को लेकर पूर्ण रूपेण संकल्पित है एवं समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले यानी गरीब तबके के लोगों को सरकारी लाभ मिले यह उनकी मकसद है और वे इस कार्य को प्राथमिकता में रखकर करेंगे। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, ईओ अजय कुमार, मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, उपमुख्य पार्षद अजय कुमार गुप्ता, सिटी मैनेजर शक्ति कुमार, नगर पार्षद चंदन पांडे, राम मोहन पासवान, अशोक चौधरी, नाथू पासवान, रामकुमार मोनू, आनंद राज, संजय साह, पार्षद प्रतिनिधि प्रतीक उर्फ सोमू गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, शंकर प्रसाद, विनय झा, जितेंद्र यादव , विनोद सिंह, गणेश पासवान, विनोद सहनी, प्रधान सहायक पंकज कुमार , सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश सिंह उर्फ फौजी साहब, दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, प्रभु गुप्ता समेत कई थे।