केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रभारी सांसद प्रतिनिधि बनाए गए ई.नंदलाल मांझी

WhatsApp Image 2026-04-10 at 6.32.28 PM

DHIRAJ.

गया जी।केंद्रीय मंत्री लघु सूक्ष्म एवं मध्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने संसदीय क्षेत्र में कार्य की अधिकता को देखते हुए प्रभारी सांसद प्रतिनिधि के रूप में हम पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ई .नंदलाल मांझी को प्रभारी सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनयन किया है।जनहित के कार्य को सुचारू ढंग से चलाने और समस्या को निदान कराया जा सके ।मालूम हो कि बोधगया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण नंदलाल मांझी को हम पार्टी से और सांसद प्रतिनिधि से हटा दिया गया था।

लेकिन कुछ दिन पूर्व ही हम पार्टी में शामिल हुए हैं और मांझी ने उन पर विश्वास जताते हुए जन सरोकार से जुड़े हुए मामलों और संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों से समन्वय कर हल करने हेतु अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। इस मौके पर हम पार्टी के दीना मांझी विजय कुमार विनय मांझी व्यास मांझी उमेश दास संजय भारती ,सुरेश मांझी सावित्री देवी योगेंद्र मांझी मनोज मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है । और विश्वास जताया है कि गरीबों का काम त्वरित ढंग से निष्पादित किया जाएगा।