एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-गया जी जिला के कोंच प्रखंड के ददरेजी बाजार स्थित एक निजी भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गया जी पश्चिमी कोंच उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर राष्ट गीत से की गई। इस दौरान महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा, संजय कुमार उर्फ बबलू, उपेंद्र पाठक, मिथलेश पाठक, डॉ. शालिनी कुमारी और जिला महामंत्री संजीव पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्र ने विशेष रूप से ‘पंचनिष्ठा’ शब्द के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा में इसका विशेष स्थान है और हर कार्यकर्ता को इसे आत्मसात करना चाहिए।इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिला प्रवक्ता राजीव कुमार उर्फ पिंटू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री निरंजन सिंह, मिडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी शिवबल्लभ मिश्र,महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल देवी ,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान प्रमुख थे।इसके अलावा मंडल प्रभारी कुंदन शर्मा,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष टिकारी मुकेश जैन,बबन सिंह, मनोज पाठक, सुधीर सिंह, सुधीर प्रसाद शर्मा, राजकुमार यादव, राजदेव यादव, भरत सिंह भारती, सत्येंद्र शर्मा, अवधेश यादव, विनय सिंह और संजू देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण का समापन राष्ट्र गान से किया गया।
