भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पम्मी कुमारी ने आवास पर लगाया भाजपा का झंडा
DHIRAJ.
गया जी।भारतीय जनता पार्टी के 47 वेंभाजपा का झंडा लगाकर पार्टी के सुशासन, जनसेवा और राष्ट्रवाद के संकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाने और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को एक बार फिर घर घर तक पहुँचाने को लेकर शंखनाद किया।भाजपा के स्थापना दिवस के दिन अपने आवास पर पहुंचे पार्टी के महिला मोर्चा पम्मी कुमारी अपने घर की छत पर भाजपा का झंडा लहराते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद आधारित राजनीति का जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।
दोनों ही महापुरुषों का बलिदान आज रंग लाया है और आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। आज देश एक साथ विकास और सेवा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने में जुटा हुआ है। राज्य और केंद्र की सरकार एक तरफ जहां सबका साथ -सबका विकास के नारे के साथ सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। भाजपा ने अपना संकल्प पूरा किया तो देश की महिलाओं और बेटियों का सुहाग उजाड़ने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कहर बरपा कर पाकिस्तान की जमीन हिला कर रख दी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने में जुटा हुआ है।
