एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा, पदाधिकारियों को उपभोक्ताओं की हर सुविधा का ख्याल रखने का दिया निदेश
DHIRAJ.
प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को तेजी से पूर्ण करवाये
परिवहन विभाग द्वारा बाहरी चालक पर करवाई कब -जनता गया शहर
गया।प्रभारी सचिव, गया जिला-सह-प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार सी०के० अनिल द्वारा आज गया समाहरणालय में एलपीजी गैस की उपलब्धता, बुकिंग एवं आपूर्ति से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई है। एवं स्थिति का जायजा लिया गया है। एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण की बेहतर स्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए तथा जिला प्रशासन, गया के समेकित प्रयासों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को उपभोक्ताओं की हर सुविधा का ख्याल रखने का निदेश दिया गया है। प्रभारी सचिव ने पदाधिकारियों को पारदर्शी तरीके से एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी, होर्डिंग, ओवरप्राइसिंग एवं अवैध उपयोग की शिकायत आने पर विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष को सतत क्रियाशील रखने तथा प्राप्त शिकायतों का विधिवत एवं त्वरित गति से निष्पादित करने का निदेश दिया है। प्रभारी सचिव ने कहा कि पब्लिक डोमेन में आने वाली अफवाहों का त्वरित खंडन करें। मिशन मोड में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराने, आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रवासी श्रमिकों के हितों का संरक्षण करने के साथ अधिकारियों को उपभोक्ताओं, तेल विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों, जन-प्रतिनिधियों सहित सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ सतत सम्पर्क एवं संवाद स्थापित कर सुझाव तथा फीडबैक प्राप्त करने सहित सरकार के आदेशों का सम्यक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी, गया द्वारा प्रभारी सचिव का स्वागत करते हुए पीपीटी के माध्यम से सभी तथ्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों के आलोक में जिला प्रशासन, गया द्वारा सरकार के आदेशों के अनुरूप सभी कदम उठाया गया है जिससे आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता एवं प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रभारी सचिव के संज्ञान में लाया गया कि क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप के तहत गठित 15-सदस्यीय जिला-स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक पूर्व में की गई है। जिला में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसकी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। जिला में कुल 72गैस एजेंसी तथा एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 790941 है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। प्रतिदिन 13405 की संख्या में एलपीजी गैस वितरित किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग एवं सिलिंडर प्राप्ति में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल के साथ-साथ सभी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इन कंपनियों के अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद एवं सुदृढ़ समन्वय स्थापित रखने का निदेश दिया गया है जिससे उपभोक्ताओं के हितों का निर्बाध संरक्षण एवं संवर्द्धन किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि मिशन मोड में उपभोक्ताओं को पीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराएँ ताकि अधिक-से-अधिक उपभोक्ता इससे आच्छादित हों। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने प्रभारी सचिव के संज्ञान में लाया कि उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है। एवं एलपीजी गैस के ब्लैकमार्केटिंग एवं अन्य अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अपर जिला दंडाधिकारियों एवं अन्य जिला-स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों,अनुमंडल-स्तरीय अन्य पदाधिकारियों तथा प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा एलपीजी गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहाँ नियमित तौर पर निरीक्षण और छापामारी की जा रही है। प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम हेतु 24 से अधिक धावा दल निरंतर सक्रिय है।
