24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने सत्य अहिंसा त्याग समय और अपरिग्रह जैसे उच्च जीवन मूल्यों का संदेश दिया- डा प्रेम कुमार

WhatsApp Image 2026-04-01 at 5.39.33 PM

DHIRAJ.

गया जी।गयाजी के जैन भवन में भगवान महावीर जयंती जैन धर्म के महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया था, इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया है, इस मौके पर डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने सत्य अहिंसा त्याग समय और अपरिग्रह जैसे उच्च जीवन मूल्यों का संदेश दिया और मानवता को शांति व करुणा का मार्ग दिखाया उनके जीवन और विचार हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है, भगवान महावीर ने अपने जीवन के माध्यम से हमें सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और संयम का मार्ग दिखाया है।

उन्होंने यह संदेश दिया कि प्रत्येक जीव में आत्मा है और हर प्राणी के प्रति करुणा और दया का भाव रखना ही सच्चा धर्म है। इस युग में, जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, भगवान महावीर के उपदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार सदैव यह मानते हैं कि समाज में शांति, सद्भाव और समरसता बनाए रखने के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों का अनुसरण अत्यंत आवश्यक है। उनके विचार हमें न केवल व्यक्तिगत जीवन में, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में भी सही दिशा प्रदान करते हैं। इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने जीवन में अहिंसा, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलेंगे तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को सुदृढ़ करेंगे। यही भगवान महावीर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मैं आप सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और कामना करता हूँ कि भगवान महावीर का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे तथा हमारा समाज शांति, समृद्धि और सद्भाव के मार्ग पर निरंतर अग्रसर होता रहे हैं।इस मौके पर उपस्थित विनय जैन, अर्पित जैन, रौनक जैन, राजनंदन गांधी,पवन चंद्रवंशी, राजकुमार, विकास कुमार, शंभु केशरी अन्य लोगों उपस्थिति रहे हैं।