भारत विकास परिषद, गया नगर शाखा का पी एस टी चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न
DHIRAJ.
गया जी।सिजुआर भवन, गया में भारत विकास परिषद, गया नगर शाखा का पी एस टी चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ हु। यह चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार एवं प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गया नगर शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जो इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: डॉ. पी. के. सिन्हा।
महासचिव: प्राण मित्तल।
कोषाध्यक्ष: अनिल कुमार।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं है। यह विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं समर्पण के साथ गया नगर शाखा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेगी।
सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नवगठित टीम के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा तथा जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।
गया नगर शाखा के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पीएसटी टीम को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं हैं।
