रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारा का हुआ आयोजन
PREM.
परैया बाजार के चौक स्थित देवी माँ के प्रांगण में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश टेक्निकल के निर्देशक आकाश दयाल रहे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया और सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
उनके इस सेवा भाव की उपस्थित लोगों ने सराहना की।इस अवसर पर मुकेश कुमार भदानी, ब्रजेश कुमार भदानी, श्रवण कुमार गुप्ता, आलोक कुमार भदानी, मुकेश कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार गुप्ता तथा रिंकू कुमार (शिक्षक) सहित कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।
