परैया में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2026-01-24 at 1.58.17 PM

CORRESPONDENT.

परैया : प्रखण्ड से सटे डाकबंगला परिसर में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार द्वारा किया गया जिसकी मुख्य अतिथि गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव थे कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रखण्ड प्रमुख जीतेन्द्र नारायण ने बताया की जननायक कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति के वे चमकते सितारे थे

जिन्होंने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सोलरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि आजाद कुमार,मंगरामा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार अकेला, नाई समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ़ मुटुर ठाकुर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के प्रखण्ड अध्यक्ष रामेश्वर माँझी, टुनु माँझी, झकस जी,अरविन्द ठाकुर, सकल ठाकुर, अनिल ठाकुर, पूजा यादव, सुरेंद्र ठाकुर के अलावे सैंकड़ो ग्रामीणों का उपस्थिति पाई गई .