परैया में भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा, विधायक ने किया शुभारंभ
PREM.
गया जिले के परैया प्रखंड में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह शोभा यात्रा परैया पुल के समीप स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपेंद्र प्रसाद दांगी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
शोभा यात्रा में सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसका श्रेय परैया के बच्चों एवं बच्चियों को जाता है। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एसआई देवराज कुमार रजक, रामबाबू पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, प्रशांत कुमार, राजेश यादव, अंजली कुमारी, सीमा कुमारी, एएसआई बसंत श्रीवास्तव एवं पवन कुमार सहित पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।इस मौके पर गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार, भाजपा नेत्री एवं जिला पार्षद सरिता कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा चंदेश्वर मांझी, रामेश्वर मांझी, समाजसेवी राहुल रंजन उर्फ राहुल बाबू, आकाश दयाल, डी.के. डाड़ेल, श्रवण कुमार गुप्ता, रणधीर कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर आजाद, सरपंच महेंद्र यादव, जितेंद्र नारायण, शोभ राज सिंह, निखिल सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुमेर रंजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शोभा यात्रा को सफल बनाया।पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत कर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
