इंकलाब जिंदाबाद के नारे को बुलंद करते हुए कॉंग्रेसजनों ने मनाया शहीद दिवस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )-शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकताओं ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीदों ले लो मेरा सलाम के नारों को बुलंद करते हुए शाहिद दिवस के रूप में मनाया।सर्वप्रथम शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनलोगों के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, रूपेश चौधरी, अशोक राम, कृष्ण प्रकाश शर्मा, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, मनोज मालाकार आदि ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, का यह नारा की वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते तथा इन्कलाब जिंदाबाद आज भी शत प्रतिशत प्रासंगिक है।नेताओं ने कहा कि भगत सिंह क्रांतिकारी के साथ – साथ एक महान विचारक, समाज सुधारक एवं भारत के युवाओं के प्रेरणा श्रोत है, जिनके बताए रास्ते पर चलकर देश के युवाओं का चरित्र धारदार बनाया जा सकता है।
