बिना परमिशन भीड़ इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन प्रचारकों को अब खैर नहीं

WhatsApp Image 2026-03-22 at 7.55.37 PM

PREM.

परैया (गया)। परैया थाना क्षेत्र के ग्राम कमलदह में रविवार को बिना अनुमति धर्म प्रचार और कथित धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग गांव में भीड़ इकट्ठा कर धर्म प्रचार कर रहे थे।सूचना मिलने पर परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी मौके पर पहुंचीं और आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति (परमिशन) के संबंध में पूछताछ की। थाना अध्यक्ष द्वारा वैध अनुमति दिखाने को कहा गया, लेकिन संबंधित लोगों ने कोई स्पष्ट अनुमति प्रस्तुत नहीं की।इसके बाद पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए भीड़ को तुरंत हटाने का निर्देश दिया

और मौके को खाली कराया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई और कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के इस प्रकार की भीड़ जुटाना नियमों का उल्लंघन है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मेंकानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।