पंचायती राज मंत्री का हुआ गयाजी में आगमन, मुखिया बदरूजमा एवं मुखिया सुभाष कुमार चंद्रवंशी ने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-03-21 at 6.51.55 PM

DHIRAJ.

गया जिले के चाकंद में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का हुआ आगमन, अमराहा पंचायत मुखिया बदरूजमा एवं बारा पंचायत मुखिया सुभाष कुमार चंद्रवंशी सहित मौजूद लोगों ने किया भव्य स्वागत। पंचायती राज मंत्री ने कहा रमज़ान के पावन महीने में गयाजी मुझे आने का सौभाग्य मिला है तमाम साथियों का प्यार मिला है वही प्यार हम सभी साथियों के बीच बांटने आए है, उन्होंने कहा ईद एवं रामनवमी में सभी आपसी भाईचारा बना रहे यही ईश्वर कामना करते है। वहीं उन्होंने कहा पंचायती राज व्यवस्था के अंदर जो भी संस्थाएं हैं सभी को और मजबूत करेंगे और पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से आम लोगों को सीधे तौर पर हिस्सेदारी मिलनी है, और ग्राम पंचायत मजबूत हो यह सब को देखते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी काम चल रही है आगे और बेहतर करेंगे।

वही अमराहा पंचायत के मुखिया बदरूजमा ने बताया हमारे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश जी का पहली बार गया में आगमन हुआ है, हम लोगों ने मंत्री जी को दावत ए अफ़्तार पार्टी आमंत्रण दिया और हम लोगों को खुशी है कि इस अवतार पार्टी में वह शिरकत किये, वहीं उन्होंने बताया के मंत्री जी ने आश्वासन दिया है के अपने अस्तर से और बेहतर बनाएंगे जो 2 साल का मुखिया फंड रुका हुआ है वो जल्द मुहैया कराएंगे। वही बारा पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार चंद्रवंशी ने बताया हमारे बड़े भाई अमराहा पंचायत के मुखिया बदरूजमा एवं हम लोगों ने मिलकर हमारे आवास पर दावत-ए- अफ़्तार पार्टी का आयोजन किया, उन्होंने कहा हमें खुशी हुई युवा मंत्री जी हम लोगों से विकास को लेकर बात चित किए, उन्होंने कहा कई योजनाओं का 2025 2026 का पेमेंट नहीं आया है लेकिन विकास राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया है अगले माह में आ जाएगा, उन्होंने तमाम देशवासियों को रमजान, ईद, रामनवमी एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया।मौके पर राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा, चंदन यादव, मोहम्मद तालिब, सनोज चंद्रवंशी, मोहम्मद मतलूब, मोहम्मद पप्पू, शंकर प्रसाद, आदित्य कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।