मगध विश्वविद्यालय परिसर में भव्य एल्यूमिनी मीट के उपलक्ष्य पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया
DHIRAJ.
बोधगया।मगध विश्वविद्यालय में एल्यूमिनी मीट की तैयारियों को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक एल्यूमिनी एसोसिएशन की कन्वीनर प्रोफेसर डॉ. निभा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई है।मालुम हो कि आगामी 19 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में भव्य एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया जाना है, जिसका उद्घाटन बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज की बैठक में विभिन्न विषयों के समन्वयक शामिल हुए और व्यापक चर्चा की गई है।
इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं समन्वय से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। यह भी तय किया गया कि मगध विश्वविद्यालय का यह एल्यूमिनी मीट न केवल राज्य, बल्कि देश के स्तर पर एक आदर्श और उत्कृष्ट आयोजन के रूप में स्थापित हो।विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए अग्रसर हैं।
