कांटी प्रखंड में बनने वाले नए कार्यालय भवन का स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने किया भूमि पूजन

WhatsApp Image 2026-03-14 at 11.29.12 PM

RAJIV.

नारियल फोड़कर कार्य का किया शुभारंभ.

क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कहा क्षेत्र के लोगों को अब सरकारी सभी विभागों की कार्य एक ही भवन में होगी.

कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में बनने वाले नए भवन आवासीय सहित इसका भूमि पूजन शनिवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया एवं नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही इस कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। वैदिक मंत्रोच्चार जदयू नगर परिषद अध्यक्ष सह नगर पार्षद चंदन पांडे ने कराया। वही, इस समारोह में आए हुए बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी प्रखंड परिसर में नए भवन बन जाने से प्रखंड के सभी विभागों के सभी अधिकारी व कर्मियों एक ही छत के नीचे बैठेंगे और जनता के सभी कार्य एक ही जगह से संपन्न होंगे उनको अलग-अलग विभागों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कार्य कराने वाले संवेदक को नए भवन का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण कराने का सख्त आदेश दिया एवं उन्होंने कहा कि प्रखंड परिसर में बनने वाले नए भवन पूरी पारदर्शिता के साथ इसकी कार्य होगी एवं उसकी वे समय-समय पर मॉनिटरिंग और समीक्षा भी करेंगे। श्री कुमार ने कहा कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से चुनाव में जो वादा किए थे कि उनका हर कार्य करवाने के साथ-साथ क्षेत्र का चौमुखी विकास का जो संकल्प लिया था एवं जो वादा किया था वह अब जमीनी धरातल पर उतर रहा है और दिख भी रहा है। उन्होंने अपने पूर्व के वादे को याद कराते हुए कहा कि वे किये सभी वादे को धरातल पर उतराने की बात कहते हुए कहा कि वे जो कहते हैं वे कार्य हर हाल में होता है।

उन्होंने कहा कि उनके नजर में क्षेत्र के अंतिम पायदान के लोग भी उतने ही खास हैं जो संपन्न व्यक्ति है सब हमारे लिए एक बराबर है और इसी प्राथमिकता को लेकर वे हमेशा से चले हैं इसी का विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में सभी वर्ग के जनता ने हम पर पूर्ण विश्वास जताया और हमें कांटी का बागडोर सौंपा। उन्होंने कहा कि लगभग 40 करोड रुपए की लागत से कांटी प्रखंड परिसर में नई बिल्डिंग का भवन का निर्माण आवासीय सहित होगी। यह बिल्डिंग का नए भवन बनाने का कार्य प्रभाकर कंस्ट्रक्शन इनवोशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होगी। स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने मौके पर उपस्थित भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अयोध्या राम, कनीय अभियंता मोनिका, संवेदक सौरभ कुमार प्रभाकर को नए भवन निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया एवं उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बरती गई तो जांचोपरांत सख्त कार्रवाई हर हाल में तय है। श्री कुमार ने भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को निर्माण कार्य की निगरानी हमेशा करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर कांटी सीओ पिंटू कुमार, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीडीपीओ मीरा कुमारी, बीपीआरओ काजोल कुमारी, लेबर इंस्पेक्टर वरुण कुमार, बीएओ शिवनाथ झा, कांटी पीएचसी प्रभारी डॉ. सुमित संस्कार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, नगर परिषद कांटी के मुख्य पार्षद दिलीप कुमार , मुखिया इंद्र मोहन झा , नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, अशोक चौधरी, चंदन पांडे, राम मोहन पासवान, पार्षद प्रतिनिधि शंकर महतो, जदयू नेता कारी साहू, महेश चौधरी, सुमन कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह उर्फ फौजी साहब, दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, प्रभु गुप्ता, प्रोफेसर अशोक गुप्ता, नवल किशोर उर्फ पप्पू गुप्ता, वरुण कुमार, सुजीत कुमार सिंह, शकुंतला देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।