अमोखर में श्रीमद भगवती यज्ञ एवं देवी भागवत पाठ का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
PREM.
गया जिले के परैया प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मांझीयामा पंचायत के ग्राम अमोखर में श्रीमद भगवती यज्ञ एवं साप्ताहिक देवी भागवत पाठ का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान आचार्य समदर्शी द्वारा प्रतिदिन संध्या समय भक्ति प्रवचन दिया जा रहा है। उनके मधुर एवं ज्ञानवर्धक कथा-प्रवचन को श्रद्धालु बड़े ध्यानपूर्वक सुनते हैं और भक्ति-भाव से अर्पण करते हैं। कथा के माध्यम से धर्म, आस्था और समाज में सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है।इस कार्यक्रम के आयोजन में मांझीयामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार उर्फ शिव जी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मुखलाल पासवान, उपाध्यक्ष अवधेश पासवान उर्फ कुंदन, सचिव वृजनन्दन प्रसाद, उपसचिव अगम कुमार, कोषाध्यक्ष शिक्षक अभय प्रसाद सहित नीकु कुमार, मनोज, विश्वजीत, रामकुमार, मिथलेश ठाकुर, सन्नी कुमार ठाकुर, मलू मलाकार एवं अमोखर के समस्त ग्रामवासियों का भी आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव में आध्यात्मिक वातावरण बनता है और लोगों के बीच आपसी भाईचारा व एकता मजबूत होती है। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
