श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज रवाना
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार)-मां तारा देवी का आशीर्वाद लेकर बलियारी निवासी राम दुलार यादव, अलीपुर निवासी गोपाल शर्मा एवं मखदुमपुर निवासी सतेन्द्र शर्मा प्रयागराज के लिए रवाना हुए। तीनों श्रद्धालु प्रयागराज स्थित संगम से पवित्र जल लेकर वहां से पैदल लगभग 600 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करते हुए भगवान शिव की नगरी देवघर पहुंचेंगे, जहां वे संगम जल से महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
PLS.SUBSCRIBE THIS RAMKATHA CHANNEL—-
उल्लेखनीय है कि तीनों श्रद्धालुओं की यह तीसरी कांवड़ यात्रा है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर, कांग्रेस नेता नागेंद्र सिंह एवं मुस्तफा आलम उपस्थित रहे।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से समाज में नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है। संस्कारों के पतन के कारण ही आज समाज में बेटियों के विरुद्ध जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं। नगेन्द्र सिंह ने श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।