चंदवा एयर एंबुलेंस हादसा: सांसद कालीचरण सिंह ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, राज्य सरकार से आर्थिक सहायता की मांग

WhatsApp Image 2026-02-25 at 8.47.02 PM

DHIRAJ.

गया जी।चतरा .लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार जी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की है। संजय कुमार आग की दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे और उनका इलाज रांची स्थित देवकमल अस्पताल में चल रहा था। बेहतर चिकित्सा सुविधा की उम्मीद में वे अपनी धर्मपत्नी अर्चना के साथ एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उम्मीदों से भरी यह यात्रा बीच रास्ते में भीषण हादसे में तब्दील हो गई। एयर एंबुलेंस दुर्घटना की खबर ने पूरे चंदवा सहित चतरा लोकसभा क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

सांसद कालीचरण सिंह ने सरोज नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में वे तथा पूरा क्षेत्र परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस दुर्घटना से प्रभावित आश्रित परिवार को अविलंब समुचित आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें इस असहनीय दुख की घड़ी में संबल मिल सके। सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।