स्वर्गीय वीणा सिन्हा की 9वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
DHIRAJ GUPATA.
गया। शहर की जानी-मानी व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं स्वर्गीय वीणा सिन्हा की 9वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया ! वे गया के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय बादल सिन्हा की पूजनीय माता थीं ! वीणा सिन्हा जी का व्यक्तित्व न केवल अपने परिवार तक सीमित था,
बल्कि वे अपने मिलनसार स्वभाव और नेकदिली के लिए पूरे समाज में जानी जाती थीं ! उनके संस्कारों की विरासत को आज उनके पुत्र और विशाल प्राइवेट आईटीआई के निदेशक काजल सिन्हा आगे बढ़ा रहे हैं ! इसके साथ ही, वे ‘जस्टिस न्यूज’ के ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी की दादी थीं !