होली मिलन समारोह, बोले- होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज और रिश्तों में मधुरता लाने का पर्व

WhatsApp Image 2026-02-24 at 7.21.55 PM

DHIRAJ GUPTA.

गया: गया शहर के मगध मेडिकल रोड स्थित घुटिया के एक निजी होटल में सोमवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, वार्ड संख्या 29 द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया है।
इस समारोह का नेतृत्व वार्ड 29 के प्रजापति समाज के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सुमन ने किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और रिश्तों में मधुरता लाने का पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की अपील की है।

इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने पारंपरिक गीतों पर आनंद लिया और सामूहिक रूप से उत्सव की खुशियां साझा कीं है। उपस्थित लोगों ने इस तरह के आयोजनों को समाज में एकजुटता बढ़ाने वाला बताया है। इस अवसर पर सचिव ध्रुव पंडित, कोषाध्यक्ष पिंटू प्रजापति, संरक्षक डॉ आनंद गौरव, डॉ प्रमोद, जयप्रकाश, डॉ रविंद्र प्रजापति, बलवीर प्रजापति, अजय प्रजापति, राजीव रंजन, डॉ संजय, इंस्पेक्टर अरुण जी, अभय चंद प्रजापति समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं।