जनता दरबार में नबीनगर अंचल अधिकारी निकहत परवीन ने जनता की फरियादों को सुनकर किया त्वरित कार्रवाई
अंचल अधिकारी नवीनगर निकहत परवीन के कार्यों से प्रभावित होकर जनता ने की प्रशंसा, दिया बधाई.
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद( बिहार)- औरंगाबाद जिला के नवीनगर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी निकहत परवीन ने जनता दरबार लगाकर शिकायत जनता की फरियादों को सुनकर त्वरित कार्रवाई किया है. वहीं दूसरी तरफ अंचल अधिकारी निकहत परवीन के त्वरित कार्रवाई करने पर नबीनगर की जनता ने कार्यों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए बधाई दिया है. इस संबंध में अंचल अधिकारी नवीनगर निकहत परवीन ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के दिशा- निर्देश के आलोक में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को निर्धारित समय से जनता दरबार लगाकर जनता की शिकायत आवेदनों पर जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त है. उन्होंने आगे कहा कि निर्देश के आलोक में अंचल कार्यालय नवीनगर में शुक्रवार को भी जनता दरबार लगाकर दर्जनों शिकायत जनता की फरियादों को सुनकर त्वरित कार्रवाई किया गया.
उन्होंने आगे कहा कि जनता दरबार लगने से एक तरफ जनता के समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला का निष्पादन किया जा रहा है. जिससे जनता में काफी उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रहा है. वहीं सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास जगी है. उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार की जनता दरबार में जमीनी विवाद , बटवारा एवं दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. जिस पर जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि जनता दरबार में शिकायत फरियादों को लेकर आने वालों के लिए बैठने के लिए कुर्सियां, तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया था. ऐसे तो जनता दरबार में कार्यालय के सहायक कर्मी देवेंद्र कुमार एवं उर्दू अनुवादक लिपिक सिमरन परवीन के अलावे अन्य कर्मी मुख्य रूप से शामिल होकर कार्यक्रम का निष्पादन किया.