अंचल कार्यालय नबीनगर में अंचल अधिकारी ने शनिवारीय जनता दरबार लगाकर किया विवादित मामलों का त्वरित निष्पादन

WhatsApp Image 2026-02-14 at 4.09.18 PM

विश्वनाथ आनंद.
औरंगाबाद (बिहार)- औरंगाबाद जिला के नबीनगर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी निकहत परवीन ने शनिवारीय जनता दरबार लगाकर शिकायत विवाद मामलों पर जांच कर त्वरित कार्रवाई किया है. इस संबंध में अंचल अधिकारी नवीनगर निकहत परवीन ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के दिशा- निर्देश के आलोक में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर जनता की शिकायत आवेदनों पर त्वरित जांच कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं शनिवार के दिन शनिवारीय जनता दरबार लगाकर विवादित मामलों का निष्पादन त्वरित जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने आगे कहा कि शनिवारीय जनता दरबार में मारपीट, एवं जमीनी विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगने से जमीनी विवाद एवं मारपीट घटनाओं में कमी आई है.वही आम जनता की भरोसा प्रशासन, सरकारी कार्यालयो एवं बिहार सरकार के प्रति बढ़ी है. ऐसे तो शनिवारीय जनता दरबार के दौरान सक्रिय कार्यों मे सहयोग प्रदान करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों में अंचल कार्यालय के राजस्व पदाधिकारी सुनील उरांव एवं अंचल सहायक लिपिक देवेंद्र कुमार का नाम मुख्य रूप से शामिल है.