पुलवामा अटैक के वीर शहीदों की स्मृति में परैया में कैंडल मार्च

WhatsApp Image 2026-02-14 at 6.58.24 PM

PREM KUMAR.

परैया: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारत के वीर जवानों की स्मृति में परैया में श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को भावुक बना दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में भारत माता के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और देशवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। इसी भावना के साथ यह कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर दीपू भदानी, शैलेन्द्र गुप्ता, अजित मलाकर, लकी कुमार, विनोद सिंह, शुभम शर्मा, पवन कुमार, हिमांशु शर्मा, सोनू कुमार सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।