बिहार जंगल राज से मुक्ति चाहता है, जिसका परिणाम बिहार की जनता वोट की चोट से दिया है- भाजपा
विश्वनाथ आनंद .
पटना/ औरंगाबाद( बिहार)- बिहार जंगल राज्य से मुक्ति चाहता है, जिसका परिणाम है कि बिहार की जनता ने वोट की चोट से मतदान कर परिणाम दिया है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहीं. वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से बिहार में युवा महिलाओं ने नीतीश एवं मोदी पर विश्वास किया है जिसका परिणाम है कि बिहार में बीजेपी- 89 ,जदयू- 85 ,लोजपा- 19, आईएनसी- 6, राजद-25, जेएसपी-0 एवं ओटिएच-19 लाकर सफलता हासिल किया है. बताते चलें कि बिहार के औरंगाबाद में छ विधानसभा क्षेत्र में जनता ने परिणाम दिया है जिसमें औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को करार हार देते हुए विजय हासिल किया. वही रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी को मात देते हुए विजय हासिल किया.
कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से हम प्रत्याशी ललन भुइयां ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम को मात देते हुए विजय हासिल किया. ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा रामविलास प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी को मात देते हुए विजय हासिल किया. वही नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी को मत देते हुए विजय हासिल किया. गोह विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रणविजय शर्मा को मात देते हुए विजय हासिल किया. जैसे-जैसे परिणाम की घोषणा होते रहा वैसे-वैसे एनडीए प्रत्याशियों की हौसला बुलंद होते नजर आ रहे थे. सबने कहा कि मोदी नीतीश की जोड़ी ने बिहार में बड़ा खेल खेल दिया जिसका परिणाम बिहार की जनता ने वोट की चोट से दे दी. बताते चलें कि पुलिस छावनी के बीच औरंगाबाद के 6 विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना का कार्य संपन्न हो गया.