जद(यू) पार्टी के कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के औरंगाबाद जिला उपाध्यक्ष बनाए गए आशुतोष पाठक

WhatsApp Image 2026-01-04 at 5.54.37 PM

बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं विप्र समाज के लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं.
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद (बिहार)- जनता दल यूनाइटेड पार्टी के कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाठक को बनाया गया है. जिसके लेकर विप्र समाज के लोगों ने खुशियां जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है. विप्र समाज के अजय पांडेय एवं संज्ञा समिति के जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा है कि श्री पाठक को कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से जनता दल यूनाइटेड पार्टी कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ काफी सशक्त होगा. इसी तरह बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं राजनीतिक से जुड़े लोगों ने भी आशुतोष पाठक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशियां जाहिर किया है. तथा उज्जवल भविष्य की कामना भी किया है. वही आशुतोष पाठक ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड पार्टी के कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने मुझे पार्टी का कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर पत्र जारी करते हुए मनोनीत किया है.

इसके लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जनता दल यूनाइटेड पार्टी के कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी व कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने जिस प्रकार से मेरे कंधों पर पार्टी की जवाब देही दिया है मैं पार्टी के हित एवं दिशा- निर्देश को पालन करते हुए कार्य को करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों से प्रभावित होकर जनता दल यूनाइटेड पार्टी में शामिल हुआ हूं. पार्टी के नियमों के आदर्शों को पालन करते हुए पार्टी को सशक्त बनाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करूंगा.