जहानाबाद की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कांग्रेसी नेताओं ने टावर चौक के समीप किया पुतला दहन
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )-जहानाबाद जिला की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी का कांग्रेसी नेताओं ने पुतला दहन किया. बताते चलें कि सूबे की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स होस्टल , चित्रगुप्त नगर कंकडबाग में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ किए गए दरिंदगी में शामिल हॉस्टल संचालक सहित सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर गया के स्थानीय टावर चौक पर बिहार के बड़बोले गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शनिवार को न्याय की गुहार लगाई है।पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, किसान कॉंग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, कॉंग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्या शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा, इंटक महासचिव टिंकू गिरी,
धर्मेन्द्र शर्मा, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेन्द्र कुमार निराला, कॉंग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओंकार शक्ति, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान ,कृष्णा कानू, आदि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बिहार में नित्य दिन हत्या, बलात्कार, अपहरण, चोरी,डकैती, कि घटनाएं आम बनी हुई है, तो दूसरे तरफ बड़बोले सूबे के गृहमंत्री हवाबाज़ी एवं जुमले बाज़ी में मशगूल है, पटना में मेडिकल की तैयारी करने वाली बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने संपूर्ण बिहारवासियों को झकझोर कर रख दिया है.नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह कॉंग्रेस नेताओं,कार्यकताओं के साथ जहानाबाद के पतियावां गांव जाकर आकर पीड़ित परिवार से मिल कर उसे न्याय दिलाने हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।नेताओं ने सूबे में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने सहित जहानाबाद की बेटी को न्याय दिलाने की मांग सरकार से किया है।