राजपूत महासभा द्वारा नवनिर्वाचित अपने समाज के विधानसभा सदस्यों एवं नवनियुक्त मंत्रियों का अभिनंदन समारोह

WhatsApp Image 2026-01-10 at 4.57.35 PM

RAJIV SINGH.

पटना, राजपूत महासभा बिहार द्वारा आहूत नवनिर्वाचित अपने समाज के विधानसभा सदस्यों एवं नवनियुक्त मंत्रियों का अभिनंदन समारोह राजीव नगर मुख्य मार्ग स्थित आतिथ्य कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। इस अभिनंदन समारोह में राजपूत समाज के तीन मंत्रियों सहित 22 विधायकों की उपस्थिति रही।
इस अभिनंदन समारोह में बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह जी ने महासभा के उस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया जिसमें दरोगा प्रसाद राय पथ स्थित अन्य सामाजिक संगठनों एवं समाज के विभूतियों के नाम आवंटित भूखंड की तरह राजपूत समाज के विभूति वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप के नाम पर भूखंड आवंटित करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कोई भी काम जब हम राजपूत समाज के लोग मिलकर करेंगे तो अवश्य ही सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आप लोगों के ही आशीर्वाद से मैं छठी बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुई हूं।
इस अभिनंदन समारोह में श्रम संसाधन मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह ने दारोगा प्रसाद राय रोड में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के नाम पर चार कट्टे का भूखंड आवंटित करने के प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन करते हुए महासभा को स्वास्थ्य किया कि हम 3200 विधायक एकजुट होकर इस प्रस्ताव के समर्थन में मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे। इन दोनों मंत्रियों ने राजपूत समाज के अन्य संगठनों को भी मिलाकर एक साथ करके एक मजबूत संगठन खड़ा करने की वकालत की,जिससे राजपूत समाज की मांगों को अमली जामा पहनाया जा सके।

इस कार्यक्रम में तरैया के विधायक श्री जनक सिंह, बरौली के विधायक श्री मंजीत कुमार सिंह, पूर्व मंत्री साहिबगंज के विधायक श्री राजू कुमार सिंह, सोनपुर के विधायक श्री विनय कुमार सिंह, दिनारा के विधायक श्री आलोक कुमार सिंह, नबीनगर के विधायक श्री चेतन आनंद, बेलसंड के विधायक अमित कुमार रानू, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक श्री संजय कुमार सिंह, रफीगंज के विधायक श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं अन्य विधायक गण उपस्थित थे। बिहार विधान परिषद के सदस्य समीर कुमार सिंह भी आए।
इस अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता राजपूत महासभा बिहार के अध्यक्ष श्री राधे सिंह ने की। राजपूत महासभा के संरक्षक द्वय श्री वीरेंद्र कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और उपेंद्र चौहान ने प्रस्ताव रखा। महासचिव श्री राकेश कुमार मंटू ने कार्यक्रम का संचालन किया।
राजपूत महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रत्नेश्वर सिंह, श्री विजय प्रसाद सिंह, अवध बिहारी सिंह, श्री नवल सिंह चंदेल, कुमार समरजीत सिंह, प्रोफेसर रामसुभघ सिंह, संजय कुमार सिंह, उमेश सिंह, सुधा सिंह राठौड़, श्री रणजीत सिंह परमार, चुन्नू सिंह परमार, श्री सत्येंद्र कुमार सिंह,डॉ पूजा सिंह, डॉक्टर लोकेश सिंह, मनीषा सिंह, अंजू सिंह ,सोनू सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र, पगड़ी एवं तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री लाल टुना झा, डॉ नागेंद्र पाठक एवं श्री कालीचरण बैठा जी ने राजपूत महासभा के अतिथियों को अपने आशीर्वचन दिए।

उपेंद्र चौहान
संरक्षक
राजपूत महासभा बिहार।