केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन कर घरेलु गैस मूल्यवृद्धि का विरोध
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-घरेलु गैस के दाम में 60 रुपया तथा कमर्शियल गैस के दाम में 115 रूपया मूल्य वृद्धि के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गया के स्थानीय टावर चौक पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन कर भारी विरोध किया।इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, टिंकू गिरी, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान आदि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले देश के गरीब , मध्यमवर्गीय परिवार के महिलाओं को घरेलू गैस के दाम में 60 रुपया की बढ़ोतरी कर महंगाइ की मार कर उनके आँखों में आंसू देने का काम किया है।
नेताओं ने कहा कि विगत कई वर्षों से मोदी सरकार अमेरिका के हाथों की कठपुतली बन काम कर रही है, चाहे रूस से कच्चे तेल खरीदने की अनुमति सहित सभी वैश्विक निर्णय अमेरिका के इशारे पर करने पर आज देशवासी प्रधानमंत्री को कॉमपरमाइज पी एम कह रहे हैं।नेताओं ने कहा कि शायद एपस्टिन फाइल की डर से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी इस्तीफा देने के बजाय घरेलु गैस मूल्यवृद्धि कर गरीब मध्यमवर्गीय परिवारो के जले शरीर पर नमक रगड़ने का काम कर रहे हैं।नेताओं ने केंद्र सरकार से अविलंब घरेलु गैस मूल्यवृद्धि वापस करने की मांग किया है।
