राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन के तत्वाधान में मध्य विद्यालय दखिनगांव में तीन दिवसीय कैंप प्रारंभ

WhatsApp Image 2026-02-26 at 4.55.40 PM

स्वास्थ्य विभाग के आशा कर्मियों द्वारा स्कूली बच्चों को कराया जा रहा दवा का सेवन.
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)- राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में तीन दिवसीय फाईलेरिया उन्मूलन स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत की गई एवं विद्यालय के बच्चों को फाइलेरिया की दवा डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई ,साथ ही फाइलेरिया बीमारी के विषय में जानकारी भी दी गई | वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये पीरामल फाउंडेशन के मॉनिटर जय किशन ने बताया कि फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे सामान्यतः हाथीपांव के नाम से भी जाना जाता है |

सरकार का लक्ष्य है कि हमारे देश में पुरी तरह फाईलेरिया मुक्त हो, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घर-घर ,स्कूल-स्कूल विशेष अभियान चलाकर दवा खिलाई जा रही है |यह अभियान हरेक वर्ष सरकार द्वारा चलाई जाती है और घर घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाती है |मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पीरामल फाउंडेशन के मॉनिटर जय किशन के साथआशा फैसिलिटेटर सरिता सिन्हा ,आशा संजू कुमारी ,मधु कुमारी ,द्रौपदी कुमारी सहित विद्यालय के सभी बच्चे और शिक्षक मौजूद थे |