बिहार में राक्षसराज :-पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान

WhatsApp Image 2026-02-18 at 11.39.22 AM

RAJIV SINGH.
मुजफ्फरपुर के पारु प्रखंड के गरीबा गांव । कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष आदित्य पासवान मंगलवार के शाम प्रखंड के कोइरिया निजामत पंचायत के गरीबा गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मिल सांत्वना दी । वही उन्होंने पारु थानेदार से मोबाइल पर बात कर मृतक के मोबाइल का सीडीआर से घटना के सम्बंध में जानकारी लेने की बात कही ।
जानकारी हो गांव निवासी अंनत पासवान के 21वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ राजन का शव बीते 13 फरवरी को घर से 100 मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ से लटकता मिला था ।

कांग्रेस नेता श्री पासवान ने कहा कि जिस तरह पेड़ से लटकता शव मिला था देखने के बाद लगता कि आशुतोष की हत्या हुई है ।उन्होंने पुलिस प्रशासन घटना को सही ढंग से जांच करने की बात कही । उन्होंने यह भी कहा इस सरकार में आए दिन आपराधिक घटनाएं घट रही है तथा बिहार में सबसे ज्यादा घटनाएं मुजफ्फरपुर जिले में हो रही हैं । उन्होंने जिले में दलितों पर हुए जुल्म अत्याचार को बारीकी से बताते हुए कहा कि जब तक यह सरकार रहेगी जुल्म अत्याचार होता होता रहेगा । उन्होंने कहा कि अंनत पासवान को हर तरह से सहयोग किया जाएगा ।मौके पर बासुदेव पासवान, राकेश पासवान , अखिलेश्वर पासवान,नीरज पासवान , दीपक पासवान समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद थे ।