परैया प्रखंड में जनसेवक विजय पासवान को भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2026-02-09 at 4.48.44 PM

PREM KUMAR.

परैया (गयाजी): परैया प्रखण्ड में कार्यरत जनसेवक पद पर कार्यरत विजय पासवान 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल द्वारा सोमवार, 09 फरवरी 2026 को उन्हें पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह के दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल ने कहा कि विजय पासवान की कार्यशैली अत्यंत सराहनीय रही है। वे अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव ईमानदार और जिम्मेदार रहे। उनके योगदान को प्रखंड हमेशा याद रखेगा।

बताया गया कि सेवानिवृत्त जनसेवक विजय पासवान चाकंद प्रखंड के पिरु बिगहा गांव के निवासी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सरकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर परैया खुर्द पंचायत के पंचायत सचिव रंजीत रंजन, मांझीयावा पंचायत के पंचायत सचिव मनना लाल, क्लर्क अनु कुमारी, उर्दू अनुवादक रौशन जहां, प्रखंड कार्यपालक सहायक आसिफ नेहाल, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण, पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार अकेला, कृष्णजीत कुमार रजक, समाजसेवी अखिलेश कुमार यादव सहित अन्य प्रखंड कर्मचारीगण उपस्थित थे।समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने सेवानिवृत्त कर्मी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।